जिस तरह से आज के दौर में सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है,यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में यह काफी प्रभाव डालेगा। अब तो सोशल मीडिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट को भी बोलना पड़ा, कोर्ट ने कहा कि सरकार को इस पर कोई सख्त कदम उठानी चाहिए हालांकि यह कहना गलत होगा कि इसका दुरुपयोग ही हो रहा है।।
सोशल मीडिया का सदुपयोग भी हो रहा है लेकिन बड़ी मात्रा में इसके जरिए झूठी खबरें,भ्रामक प्रचार, अन्य घटनायें फैलाया जाता है। अमेरिकी चुनाव के दौरान भी सोशल मीडिया पर संगीन आरोप लग चुके हैं। यह आरोप फेसबुक का डाटा चोरी का था। हालांकि व्हाट्सएप ने इस पर कुछ हद तक लगाम लगाने की कोशिश किया है परंतु वह पूर्ण रूप से प्रभावी नहीं हुआ है। अब तो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी कह रहे हैं कि मैं ख़ुद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता हूँ और वहां से बहुत अच्छी चीजें भी पता चलता हैं। लेकिन भारी मात्रा में अफवाहें भी रहती है। सरकार को इस पर जल्द ही कोई निर्णय लेनी चाहिए ताकि इस से होने वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सकें।
©देवशंकर🖋️🖋️🖋️

No comments:
Post a Comment