जब आप किसी गरिमामयी पद पर होते हैं तब आपको एक एक शब्द का चुनाव बड़े ही इत्मीनान से करना चाहिए। कुछ दिन पहले दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ करते आम आदमी पार्टी प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ ऐसा बयान दे दिया कि जिससे वे आजकल सुर्खियों में है। दरअसल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ कर रहे थे। स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना अलग-अलग राज्यों से करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा एक और बात कही गई। वह बोले कि बिहार से लोग 500 रूपये का टिकट लेकर ट्रेन से दिल्ली आते हैं और यहां 5 लाख का इलाज मुफ्त में करा कर चले जाते हैं। केजरीवाल के इस बयान को लेकर बिहारियों में आक्रोश देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री के द्वारा यह बयान तब दिया गया है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है और दिल्ली में 18% बिहारी रहते हैं। इसका खामियाजा कहीं आने वाले समय मे भुगतना न पड़े?
केजरीवाल के इस बयान से बिहार सरकार के लिए भी कई सारे प्रश्न खड़े होते हैं। बिहार की स्वास्थ्य सेवाएँ बिगड़ चुकी है? राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर महज लूट होती है? बिहार बजट में स्वास्थ्य विभाग के लिए अनुमानित हजारों करोड़ की राशि कहाँ जाती हैं? जबकि नीतीश कुमार का एक बड़ा एजेंडा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। ऐसे में बिहारवासियों को अपनी भावनाओं से हटकर बिहार सरकार से प्रश्न पूछना चाहिए।
©देवशंकर🖋️🖋️
No comments:
Post a Comment