Tuesday, 1 October 2019

"गांधी जी और शास्त्री जी के जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन"


             आज का दिन बहुत ही पावन दिन है क्योंकि आज के दिन में दो महान महापुरुषों का जन्म हुआ है। एक ओर जहां सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ वहीं दूसरी ओर अपने कार्य के प्रति निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ और सादगी पूर्ण लाल बहादुर बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ। हमारे देश को आजादी दिलाने में इन दोनों महापुरुषों का अहम योगदान रहा था। गांधी जी ने जहां सत्य और अहिंसा का रास्ता अपना कर अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया, वहीं दूसरी ओर शास्त्री जी ने नारा दिया "मरो नहीं मारो" ! यह नारा पूरे देश में एक क्रांति को जन्म दिया, जो देश में फैले अंग्रेजों के शासन को खत्म करने का काम किया। शास्त्री जी का देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल बहुत ही स्वर्णिम रहा है। भारतवर्ष हमेशा इनदोनो को याद रखेगा।
             आज पूरा देश गांधी जी की और शास्त्री जी का जन्म जयंती मना रहा है। आइए हम इन महापुरुषों के द्वारा बताए मार्ग पर चलकर भारत को एक नई पहचान दिलाने में अपनी भूमिका निभाए।
                                                   ©देवशंकर🖋️🖋️
                                               

No comments:

Post a Comment

बचपन वाला सरस्वती पूजा

 सरस्वती पूजा, ये पर्व महज एक दिन का होता है, लेकिन इसकी तैयारी में महीने भर से जुट जाते थे। लोगों को इकट्ठा करना, चंदा के लिए पैसे जुटाना, ...