#दरभंगा. बिहार के दरभंगा (Darbhanga) जिले में एक ऐसा गांव है, जहां दिवाली के एक दिन पहले मानई जाती है. इस दिन पूरे गांव के लोग नवादा भगवती (Nawada Bhagwati) के मन्दिर को सजाते हैं. कहा जाता है कि दरभंगा के महाराज भी एक दिन पहले इस गांव में दिवाली मनाने आते थे. तभी से यह परंपरा चली आ रही है. आज भी इस गांव में दीपावली(Deepawali) से एक दिन पहले दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं दरभंगा जिला के नवादा गांव के बारे में. यदि आप दीपावली से एक दिन पहले यहां पर आएंगे तो देख कर चौंक जाएंगे. क्योंकि नवादा गांव के लोग दिवाली से एक दिन पहले से दीपोत्सव मनाते हैं. इस दिन गांव के बड़े, बुजुर्ग दीप जलाते हैं तो बच्चे पटाखे जलाकर खुशियां मनाते हैं. इस गांव की महिलाएं भी एक दिन पहले ही दिवाली मना लेती हैं. महिलाएं अपने-अपने घरों में लक्ष्मी माता की पूजा करती हैं. वहीं, शाम ढलते ही पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठता है. इस बार भी पुरानी परम्परा को निभाते हुए 26 अक्टूबर को दीपावली ही मनाई गई....
साभार:- Duta News.

No comments:
Post a Comment