तारीख पर तारीख तारीख पर तारीख अब यह डायलॉग अयोध्या के लिए छोड़ने का वक्त आ गया है, क्योंकि इस मामले पर आज अंतिम सुनवाई हो गई। मंगलवार को ही लगभग यह तय हो गया था कि बुधवार तक सभी पक्षों की सुनवाई पूरी कर ली जाएगी। हालात को देखते हुए अयोध्या में पहले से ही धारा 144 लागू कर दिया गया है। जिससे वहां के आम नागरिक भी प्रभावित हो रही है। उनका सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आखिरकार केस के 40 वें दिन निर्धारित समय सीमा से 1 दिन 1 घंटा पहले ही दिन भर के ड्रामे के बीच सुनवाई पूरी कर ली गई। सुप्रीम कोर्ट फैसला अपने पास सुरक्षित रखते हुए सभी पक्षों को लिखित दस्तावेजों को जमा करने के लिए 3 दिन का समय सीमा दिया है।
हालांकि कुछ लोगो का मानना है कि फैसला मंदिर के पक्ष में ही जायेगा वही कुछ लोगो का कहना है कि अभी सस्पेंस की स्थिति है कुछ कहना जायज नही होगा। चाहे फैसला किसी पक्ष में जाये लेकिन जीत तो लोकतंत्र का ही होगा क्योंकि सभी पक्ष एक कोर्ट के फैसले के लिए रुका हुआ है। यह लोकतंत्र की मर्यादा को दर्शाता है।
#इस पर आपकी क्या राय है?
©देवशंकर

No comments:
Post a Comment