Saturday, 9 May 2020

भारत में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी।



एक तरफ जहां पूरे देश में कोरोनावायरस का संकट बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा देशभर में लॉकडाऊन लगाया गया है। परंतु कोरोना से तो शायद हम बच जाएंगे लेकिन देश में बढती बेरोजगारी से कैसे बचें?  सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (CMIE) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में बताया है कि देशभर में बेरोज़गारी दर बढ़कर 23%  हो गयी है।
            इस रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती बेरोज़गारी चिंता का विषय है। हमारे सामने स्पष्ट उदाहरण है कि कैसे कोरोना वायरस के शुरू होने के साथ ही अनिश्चितता के इस माहौल में लाखों मज़दूरों का पलायन हो रहा है। लॉकडाऊन के दौर में ठप्प पड़ी अर्थव्यवस्था की वजह से लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है तथा इस वजह से लाखों परिवार बेघर हो गए है तथा सड़क पर आ गए है। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि, भारत के अर्थव्यवस्था पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा, परन्तु एक बार फिर CMIE के रिपोर्ट आने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बुरी ख़बर साबित हो सकती है। हालांकि लाइव मिंट ने अपनी एक लेख में इस बात की पुष्टि की है कि बेरोजगारी दर भारत ही नहीं दुनियाभर में तेजी से बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बेरोजगारी दर कितनी बढ़ेगी इसका अनुमान लगाना कठिन है तथा संकट लम्बा चला तो रोज़गार का संकट और बढ़ेगा।

No comments:

Post a Comment

बचपन वाला सरस्वती पूजा

 सरस्वती पूजा, ये पर्व महज एक दिन का होता है, लेकिन इसकी तैयारी में महीने भर से जुट जाते थे। लोगों को इकट्ठा करना, चंदा के लिए पैसे जुटाना, ...