Thursday, 4 August 2022

भारत 2024 तक अमेरिका को देगा टक्कर, अगले तीन वर्षों में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण; दिल्ली से देहरादून का सफर होगा आसान

 


भारत अगले कुछ वर्षों में सड़क के मामले में दुनिया (World) को पीछे छोड़ देगा। आने वाले समय में भारत में सड़कों (Roads) की स्थिति इतनी अच्छी  हो जाएगी की, अमेरिका (America) को टक्कर देगा। 

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बुधवार को राज्यसभा (RajyaSabha) में कहा कि केद्र सरकार अगले तीन वर्षों में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे (Green Expressway) बनाएगी और देश में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी, जिससे हम 2024 तक अमेरिका की बराबरी कर लेंगे।

2024 तक अमेरिका की होगी बराबरी

गडकरी ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में 2024 तक भारत की सड़कों का ढ़ांचा अमेरिका के बराबर हो जाएगा, मैं वादा करता हूं। हमारे पास फंड की कोई कमी नहीं है।''

फंड की नहीं है कोई कमी



उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India) के पास कोष (Fund) की कोई कमी नहीं है। गडकरी ने कहा कि एनएचएआई (NHAI) के पास फंड की स्थिति बेहतर है। 

एक साल में पांच लाख किलोमीटर सड़क निर्माण

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनएचएआई एक साल में पांच लाख किलोमीटर सड़क बनाने की क्षमता रखती है। 

अगले तीन वर्षों में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

उन्होंने कहा,''हम अगले तीन वर्षों में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से कोई भी दिल्ली से देहरादून (Delhi to Dehradun) और हरिद्वार से जयपुर (Haridwar to Jaipur) का सफर दो घंटे में तय कर सकता है। 

दूरी होगी कम, सफर होगा आसान

उन्होंने दावा किया कि एक्सप्रेसवे के बन जाने से दिल्ली से चंडीगढ़ की बीच की दूरी मात्र ढाई घंटे की रह जाएगी। साथ ही दिल्ली से अमतसर चार घंटे, देलगी से कटरा छह घंटे, दिल्ली से श्रीनगर आठ घंटे, दिल्ली से मुंबई 12 घंटे और चेन्नई से बेंगलुरु दो घंटे में पहुंचा जा सकता है।  

उन्होंने दावा किया कि जहां दिल्ली से मेरठ जाने में पहले लोगों को साढे चार घंटे तक का समय लगता था, वहीं अब यह दूरी घटकर मात्र 40 की मिनट की रह गयी है। 

उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में सड़क अवसंरचना को बदलकर बेहतर बनाएंगे।


देव चौधरी

No comments:

Post a Comment

बचपन वाला सरस्वती पूजा

 सरस्वती पूजा, ये पर्व महज एक दिन का होता है, लेकिन इसकी तैयारी में महीने भर से जुट जाते थे। लोगों को इकट्ठा करना, चंदा के लिए पैसे जुटाना, ...