आज जल संकट से हर कोई वाकिफ है जिस तरह से जल संकट बढ़ रही है वो आने वाले भविष्य के लिए अच्छा संकेत नही हैं। हमारी भारत ही नही दुनिया की हर तीसरी देश इस संकट से जूझ रही हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। जिस तरह से हम लोग पानी को व्यर्थ समझ रहे है वह भविष्य में हमारे मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। हमारी सोच बदलनी होगी और पानी के महत्व को समझना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी मिल सकें। पानी का सदुपयोग कैसे करें ये हमसब को गुजरात और राजस्थान से सीखना चाहिए, वहां पर बारिश की पानी का भंडारण किया जाता है और फिर इसे खेती के लिए उपयोग किया जाता हैं। जल संकट के कई सारे कारण है जैसे कि जनसंख्या, मुफ्त बिजली,प्रदूषण, बच्चो को पानी का महत्व न समझाना, ये सब कुछ कारण है अगर हमसब मिलकर इस पर ध्यान दे तो आने वाले समय मे जल संकट का खतरा कम हो सकता हैं।
©देवशंकर🖋️🖋️
devshanker.jimmc@gmail.com

No comments:
Post a Comment