Thursday, 2 January 2020

कौन है नताशा जिन्होंने हार्दिक को किया क्लीन बोल्ड?


नमस्कार मैं हूँ देव!

       20-20 की शुरुआत के दिन ही हार्दिक पांड्या बोल्ड हो गया....जी हाँ,, अब आप समझ गए होंगे कि मैं क्या कहना चाहता हूँ,,
     
           अगर आप यहां पंड्या को अपनी कातिल आदाओं से बोल्ड करने वाली नताशा के बारे में जानने के लिए आये हैं तो बिल्कुल सही जगह पहुंचे है...तो ज्यादा बकैती न करते हुए शुरू करते है...!
            हिंदुस्तान में लोग इधर 31 दिसम्बर की शाम ढ़लते ही नया साल मनाने की शुरुआत करने में लगे थे.....और भारत से  2475 KM  दूर दुबई में नया साल के दिन हार्दिक ने नताशा के साथ अपनी सगाई रचा लिया..... इसका खुलासा खुद पंड्या ने ही अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके किया.... इंस्टाग्राम पर पंड्या ने सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि....," मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान".... इसके साथ ही पंड्या ने सगाई की डेट 01-01-2020 बताया है....
         हार्दिक पांड्या भारत के एक बेहतरीन ऑल राउंडर प्लेयर है....जिन्होंने टेस्ट, वनडे और T-20 में अपना जलवा दिखा चुके है....
       नताशा जिसने हार्दिक पांड्या को क्लीन बोल्ड कर दिया है......जो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और लोग लगातार उनके बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं...... 27 साल की नताशा स्‍टेनकोव‍िक  एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं,,, इनका जन्म 4 मार्च, 1992 को नोवि सैड, सर्बिया में हुआ था....उन्होंने प्रकाश झा द्वारा निर्देशित सत्याग्रह से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी....वह सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं और इस दौरान वह घर में एक महीने तक रही थीं..... नताशा एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए साल 2012 में भारत आईं...
      उन्होंने फिलिप्स, कैडबरी, जॉनसन एंड जॉनसन जैसे ब्रांड्स के लिए एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया.....नताशा बादशाह के एक म्यूजिक वीडियो 'बंदूक' में भी नजर आ चुकी है......नताशा अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' में भी नजर आ चुकी हैं,,,,, लेकिन रियल पहचान मिली वो थी सिंगर बादशाह के म्यूजिक वीडियो.... 'डीजे वाले बाबू' से..... यह गाना फैन्स के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहा था.... नताशा ने भी इस म्यूजिक वीडियो से काफी लोकप्रियता हासिल की थी....नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं..... वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं..... नताशा के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 9 लाख से ज्यादा है और इसमें लगातर इजाफा हो रहा है।
           तो अब आप जान गए होंगे कि कौन है? नताशा स्‍टेनकोव‍िक....... तो दीजिए अब मुझे इजाजत....ये आपको कैसा? कमेंट कर के जरूर बताये..
                                                     !!धन्यवाद!!
        

1 comment:

बचपन वाला सरस्वती पूजा

 सरस्वती पूजा, ये पर्व महज एक दिन का होता है, लेकिन इसकी तैयारी में महीने भर से जुट जाते थे। लोगों को इकट्ठा करना, चंदा के लिए पैसे जुटाना, ...