बिहार के मुजफ्फरपुर में 2018 में बालिका गृह कांड का खुलासा हुआ था। उस वक्त इस कांड ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अभी इस पर एक फिल्म (भक्षक) बनी है, जिसे पुलकित ने निर्देशित किया है।
फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर संजय मिश्रा, भूमि पेडनेकर, आदित्य श्रीवास्तव और दुर्गेश कुमार हैं। संजय मिश्रा और भूमि पेडनेकर पत्रकार होते हैं और दुर्गेश कुमार इस कहानी के सूत्रधार बनते हैं।
फिल्म आपको शुरू से बांध कर रखती है और फिल्म को एक सेकंड स्किप किए बिना आप देखेंगे। फिल्म में मुजफ्फरपुर में बच्चियों के साथ हुए यौन अपराधों को दिखाया गया है।
फिल्म की पटकथा से लेकर ग्राउंड की तैयारी तक सब कुछ बढ़िया है। साथ ही सभी कलाकारों ने अपने किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। आप देख सकते हैं।

No comments:
Post a Comment