इक्कीसवीं सदी के भारत में आज भी ऐसे कई पुलिस स्टेशन है, जहां मूलभूत सुविधाएं तक मौजूद नहीं है। हम तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, देश-दुनिया में तेजी से बढ़ने के लिए एक से एक नया प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, आज भी देश में कुछ राज्यों के पुलिस स्टेशनों में वाहन, टेलिफोन और वायरलेस/मोबाइल तक नहीं है।
आज हम इतने आगे बढ़ चुके हैं कि एक फोन कॉल पर कोई भी वस्तु हमारे दरवाजे पर होती है, ऐसे में उन थानों की क्या स्थिति होगी, जहां ये सुविधाएं अभी तक पहुंची ही नहीं है।
पुलिस-प्रशिक्षण, आधुनिकीकरण औऱ सुधार के लिए विभाग संबंधित गृह कार्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति द्वारा सदन में पेश की गयी रिपोर्ट के अनुसार, देश में 257 पुलिस स्टेशनों में वाहन नहीं है, 638 पुलिस थानों में टेलिफोन नहीं है और 143 पुलिस थानों में वायरलेस/मोबाइल नहीं है।
देश में इन पुलिस स्टेशनों में टेलिफोन या समुचित वायरलेस कनेक्टिविटि नहीं हैं, विशेष रूप से अरुणआचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब जैसै संवेदनशील राज्यों में, खासकर इस तथ्य को देखते हुए इनमें से कुछ राज्यों को वर्ष 2018-19 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया था। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर काफी संवेदनशील सीमावर्ती संघ राज्य क्षेत्र में भी काफी संख्या में पुलिस स्टेशनों में टेलिफोन और वायरलेस सेट की सुविधा नहीं है।
इसको लेकर समिति ने गृह मंत्रालय से सिफारिश करते हुए संबंधित राज्यों को तुरंत इस ओर कार्य करने के लिए सलाह दी है।
देव चौधरी

No comments:
Post a Comment