नयी दिल्ली, 05 मई।। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को यहां कहा कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिल, जूट मिल और पेपर मिल को चालू कराने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मधुबनी के लोहट में जहां चीनी मिल थी, जो अब बंद पड़ी है, वहां पर इथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही वहां पर एक चीनी मिल भी स्थापित की जाएगी।
उद्योग मंत्री ने कहा कि बंद पड़ी पेपर मिल को भी चालू कराने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने अशोक पेपर मिल दरभंगा के बारे में बताया कि इस मिल का मामला जल्द ही हल होने वाला है।
उन्होंने यूनीवार्ता द्वारा पूछे गए सवाल, बिहार में बंद पड़ी चीनी मिल, जूट मिल और पेपर मिल को पुनः चालू कराने के सवाल पर कहा,''बंद पड़ी चीनी मिल की जमीन पर इथेनॉल प्लांट लगाए जाएंगे। जूट मिल और पेपर मिल को लेकर भी सरकार विचार कर रही है।''
उन्होंने कहा,''मधुबनी के लोहट में चीनी मिल की जमीन पर इथेनॉल प्लांट के साथ-साथ वहां एक चीनी मिल भी बनाई जाएगी।''
इसके साथ ही उन्होंने कहा,''अशोक पेपर मिल का भी मामला हल होने वाला है।''
श्री हुसैन ने कहा कि बिहार औद्योगिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले एक साल में 555 औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना के लिए 36 हजार 253 करोड़ रुपए के प्रस्ताव के निवेश आए हैं।
देव चौधरी


No comments:
Post a Comment